फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में एलिवेटेड हाईवे से नीचे जीटी रोड पर गिरा लोहे का वजनी जाल

Naveen Updated Sat, 07 Mar 2026 01:01 PM IST

पानीपत में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे एलीवेटेड हाईवे से करीब 30 फीट नीचे जीटी रोड पर लोहे का बड़ी वजनी जल नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन व पैदल व्यक्ति नहीं था। लोहे का जाल गिरने से जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से जाल को हटाकर यातायात सुचारु किया। प्रत्यक्षदर्शी रमेश और कृष्ण ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर जिला सचिवालय की तरफ जा रहे थे। सरकारी विश्रामगृह के पास एलिवेटेड हाईवे से अचानक एक लोहे का जाल नीचे बिजली की तार पर गिर गया। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल तुरंत रोक ली। कुछ देर जाल झूलकर नीचे जीटी रोड पर आ गिरा। इससे जीटी रोड पर जाम की स्थिति हो गई। यातायात पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पानीपत करनाल लाइन के वाहनों को जीटी रोड के दूसरी तरफ से डायवर्ट किया और जाल को हटाया। करीब आधा घंटे बाद यातायात को दोबारा सुचारु किया गया। बताया जा रहा है कि जाल एलिवेटेड हाईवे पर किसी वाहन से उतरकर नीचे गिरा है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें