होली के दिन घर से बुलाकर ले गए गए एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार देते हुए गांव के कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजनों ने नागरिक अस्पताल के शव गृह के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और जीआरपी थाना पानीपत पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।