फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra in action at Lausanne Diamond League Live streaming details where to watch match and updates

Lausanne Diamond League: भारतीय समयानुसार कितने बजे से होगा नीरज चोपड़ा का मैच? जानें कौन-कौन दिग्गज आएंगे नजर

Fri, 21 Aug 2026 10:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Aug 2026 10:54 AM IST
सार
Register For Event

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों से पहले लुसाने डायमंड लीग में चुनौती पेश करेंगे। नीरज के सामने हालांकि, चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि रुमेश पथिरागे भी इसमें शामिल होंगे। आइए जानते हैं भारत में नीरज चोपड़ा का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
Neeraj Chopra in action at Lausanne Diamond League Live streaming details where to watch match and updates
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में चुनौती पेश करते नजर आएंगे। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के बाद यह पहला मौका होगा जब नीरज किसी प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस दौरान नीरज की नजरें डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। नीरज के सामने लुसाने में सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका के उभरते सितारे रुमेश पथिरागे होंगे। पथिरागे राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 
विज्ञापन

नीरज के लिए क्यों अहम है लुसाने चरण 
नीरज पिछले साल सितंबर से पीठ के निचले हिस्से की चोट से परेशान रहे हैं। इसके कारण उनकी वापसी दोहा में आयोजित डायमंड लीग तक टल गई थी। ग्लास्गो में वह पूरी तरह से फिट नहीं थे, लेकिन फिर भी 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे। राष्ट्रमंडल खेलों के बाद नीरज स्विट्जरलैंड के बील चले गए थे, जहां वह अपने बचपन के कोच जयवीर चौधरी और फिजियो ईशान मारवाह के साथ अभ्यास कर रहे थे। नीरज के लिए सत्र के आखिर में होने वाले डायमंड लीग फाइनल की रैंकिंग में ऊपर पहुंचने के लिए लुसाने में होने वाली प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है। वह फिलहाल छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। रैंकिंग में शीर्ष छह खिलाड़ी चार और पांच सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भाग लेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अरशद-वेबर लुसाने डायमंड लीग से हटे
मौजूदा विश्व चैंपियन अरशद नदीम और जर्मनी के यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर के हटने से लुसाने डायमंड लीग की चमक कुछ फीकी पड़ गई है। नदीम 2024 के ओलंपिक में 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद से संघर्ष कर रहे हैं। इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78.63 मीटर रहा है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 77.41 मीटर के साथ नौवां स्थान हासिल किया था। वेबर ने बर्मिंघम में यूरोपीय चैंपियनशिप में 90.40 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। त्रिनिदाद और टोबैगो के मौजूदा विश्व चैंपियन केशोर्न वालकॉट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स की मौजूदगी के कारण अब भी मुकाबला कड़ा है। अमेरिका के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता कर्टिस थॉम्पसन और चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नौ खिलाड़ियों में शामिल हैं। 
विज्ञापन

लुसाने डायमंड लीग में भाग लेने पुरुष भाला फेंक एथलीटों की सूची
  • नीरज चोपड़ा
  • रुमेश पथिरागे
  • एंडरसन पीटर्स
  • कर्टिस थॉम्पसन
  • जाकुब वादलेच
  • केशॉर्न वॉलकॉट
  • साइमन वीलैंड
  • मार्क मिनिशेलो
  • आर्थर फेलफ्नेर

आइए जानते हैं लुसाने डायमंड लीग के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी...

लुसाने डायमंड लीग का आयोजन कब होगा?
लुसाने डायमंड लीग का आयोजन शुक्रवार 21 अगस्त को होगा। 

लुसाने डायमंड लीग में पुरुष भाला फेंक इवेंट कितने बजे से शुरू होगा?
लुसाने डायमंड लीग में पुरुष भाला फेंक इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:52 बजे शुरू होगा। 

लुसाने डायमंड लीग में पुरुष भाला फेंक का मुकाबला भारत में कहां देख सकेंगे?
लुसाने डायमंड लीग की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डायमंड लीग के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल होगी। दर्शक इससे जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed