फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में धागा फेक्टरी में काम करते हुए मशीन में चुन्नी फंसने से महिला श्रमिक की मौत

Naveen Updated Tue, 07 Apr 2026 01:47 PM IST

कबाड़ी रोड पर धागा फेक्टरी में काम करते हुए मशीन में चुन्नी फंसने से महिला श्रमिक मीनू की मौत हो गई। सोमवार दोपहर को हादसा हुआ था। महिला को गम्भीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। मूल रूप से मैनपुरी की रहने वाले ऋषभ ने बताया कि उसकी पत्नी मीनू कबाड़ी रोड पर धागा फेक्टरी में काम करती थी। सोमवार को वह ड्यूटी पर गई थी। काम करते हुए उसकी चुन्नी मशीन में फंस गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। मीनू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ पर मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें