फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

शाहिल शर्मा Updated Sat, 16 May 2026 10:10 PM IST

पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के गांव भुरायण में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बिजली निगम के लाइनमैन खोखरी निवासी बिजेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों ने नागरिक अस्पताल के शवगृह के सामने गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। खोखरी गांव निवासी विजेंद्र बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शनिवार को वह अपनी टीम के साथ गांव भुरायण में बिजली लाइन को ठीक करने के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा है कि पोल पर चढ़कर काम करते समय अचानक हाई टेंशन लाइन ने उसे अपनी ओर खींच लिया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण विजेंद्र की जान चली गई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें