फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: सड़क हादसे में जूडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड

शाहिल शर्मा Updated Sat, 16 May 2026 08:38 PM IST

जींद-गोहाना ग्रीन फिल्ड हाइवे पर ट्रक और कार की टक्कर में जूडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक पिता की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव जौरासी (पानीपत) निवासी 24 वर्षीय नरेश शनिवार को कार में सवार होकर जींद-गोहाना ग्रीन फिल्ड नेशनल हाईवे से किसी काम के लिए जींद आ रहा था। गांव चाबरी टोल प्लाजा से निकलते ही आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे कार ट्रक के पीछे जा घुसी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि नरेश बुरी तरह कार में फंस गया। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने गंभीर हालात में नरेश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाने के जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता रोहताश की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता रोहताश ने बताया कि नरेश जूडो का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। नरेश ने जूड़ो में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। वह सुबह घर से अपने जींद में किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें