हरियाणा रोडवेज की बसों में जीपीएस लगाकर उन्हें रेलवे की तर्ज पर लाइव ट्रैक करने की योजना फिलहाल अटक गई है। प्रदेश में इस साल रोडवेज बसों में जीपीएस सिस्टम लगाने की संभावना नहीं है। अब परिवहन विभाग की प्राथमिकता पहले सभी बस रूट और अधिकृत बस स्टैंड की लोकेशन को गूगल मैप्स समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उपलब्ध कराने की है। बसों में जीपीएस लगाने का काम अगले चरण में किया जा