गुरुग्राम की सड़क पर बड़ी तादाद में पशु घूमते नजर आते हैं। गाय- भैंसों के मुख्य सड़क पर घूमने के कारण दुघटनाएं होती है। शहर के पुराने सेक्टर जहां आस-पास गांव या बस्तियां हैं, वहां हालात ज्यादा बदतर हैं। आरोप है कि पशु पालक अपने पशुओं को दिन के वक्त खुला छोड़ देते हैं। ये पशु बीच सड़क पर चलते हैं, इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।सेक्टर 23 ए के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि भवानी शंकर त्रिपाठी ने इसकी शिकायत नगर निगम से की है। सेक्टर 23 ए ईस्ट जोन की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरू यादव ने कहा कि पार्क के पास ऐसे पशुओं ने कई बार लोगों पर हमले भी किए हैं। लोगों ने ऐसे पशुओं को लेकर पशु पालकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।