Gunmaster G9: 'गनमास्टर जी9' का टीजर रिलीज; एक्शन अवतार में लौटे इमरान, हिमेश रेशमिया ने दिया नॉस्टैल्जिक फील
Gunmaster G9 Teaser Release: 'आवारापन 2' की रिलीज के बीच इमरान हाशमी की अगली फिल्म 'गनमास्टर जी9' का टीजर आ चुका है। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी है। यहां जानें टीजर में क्या है खास?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान हाशमी की अगली फिल्म 'गनमास्टर जी 9' का टीजर मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज कर दिया। फिल्म के टीजर से इमरान ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाया है। 1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में एक्टर इस बार रोमांटिक और एक्शन दोनों ही अंदाज में नजर आए हैं। जानें कैसा है टीजर?
टीजर में क्या है खास?
- टीजर में इमरान एक बार फिर धमाकेदार एक्शन करते नजर आए हैं।
- फिल्म में उनके साथ पहली बार जेनेलिया देशमुख अभिनय करती दिखेंगी।
- इमरान एक बार अपने इश्क के लिए दुनिया से लड़ते नजर आएंगे।
- टीजर में इमरान एक बार फिर हिमेश के म्यूजिक पर रोमांस करते दिख रहे हैं।
क्या अफसाना गाना हुआ री-क्रिएट?
टीजर में एक जगह हिमेश और इमरान के हिट गाने 'अफसाना बना के भूल ना जाना..' का रीक्रिएट वर्जन भी सुनाई देता है। यह गाना 2006 में रिलीज हुई इमरान की फिल्म 'दिल दिया है' का है। इस फिल्म में इमरान के साथ गीता बसरा और अश्मित पटेल नजर आए थे। इसका म्यूजिक भी हिमेश ने ही दिया था।
फिल्म कब होगी रिलीज?
फिल्म 'गनमास्टर जी 9' का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। वहीं फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है। यह 29 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
साल 2000 की शुरुआत में हिमेश रेशमिया के गानों का युवाओं के बीच काफी क्रेज था। वहीं यह गाने जब इमरान हाशमी पर फिल्माए जाते तो फैंस थिरकने पर मजबूर हो जाते थे। उस दौर में दोनों की जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए।
‘आशिक बनाया आपने’ और 'अक्सर' समेत कई गानों ने इस जोड़ी ने हिट बना दिया। अब दोनों एक बार फिर ‘गनमास्टर जी9’ के साथ वापसी कर रहे हैं। यहां देखें फिल्म का टीजर...