फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: पालम विहार में पानी की टंकी की छत टूटी, नगर निगम कराएगा सेफ्टी ऑडिट

अनुज कुमार Updated Mon, 27 Jul 2026 08:19 PM IST

पालम विहार के सी-2 ब्लॉक में पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) की छत का कुछ हिस्सा टूट कर टंकी में चला गया है। इस वजह से पिछले कुछ दिनों से इलाके में पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही थी। रविवार की शाम नगर निगम की टीम ने पानी की आपूर्ति तो ठीक करा दी है मगर खुली टंकी और टूटती छत के कारण हादसे की आशंका से लोग डरे हुए हैं। इस टंकी से पालम विहार के सी-2 और सी -1 ब्लॉक में रहने वाले करीब 1500 परिवारों के लिए पानी की आपूर्ति होती है। सी ब्लॉक के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संदीप लांबा, प्रवक्ता पारितोष खरे, कार्यकारिणी सदस्य आंचल डबराल और अभिषेक शर्मा समेत ब्लॉक निवासियों ने नगर निगम से वैकल्पिक व्यवस्था कर इस टूटी हुई पुरानी टंकी से जलापूर्ति को रोकने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इसमें पानी एकत्र किया जाना खतरनाक हो सकता है, ज्यादा पानी पूरी टंकी ध्वंस्त हो सकती है।

टूटी छत के कारण बाधित हो रही थी जलापूर्ति
लोगों ने बताया कि टंकी की छत टूटने के कारण इसमें पानी उपर नहीं जा रहा था। पानी की आपूर्ति के लिए पहले पाइप लाइन से पानी यूजी (अंडर ग्राउंड) में पानी भरा जाता है फिर ओवरहेड टैंक पर चढ़ाया जाता और इसे घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। ओवरहेड टैंक से आपूर्ति के कारण पानी के प्रेशर ज्यादा होता है और तब पानी लोगों घरों की छतों पर लगी टंकी तक पहुंच पाता है। छत टूटने के कारण पानी का इंडीकेटर काम नहीं कर रहा था। पानी की आपूर्ति करने वालों को ऐसा लगता था कि टंकी भर गई मगर पानी वहां तक नहीं पहुंच पा रहा था, इसलिए कई दिन पानी की आपूर्ति कम हुई। रविवार को निगम कर्मियों ने टंकी छत पर जाकर जांच की और काफी देर तक इसपर काम किया, तब पानी की आपूर्ति सही हो पाई।

सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा
नगर निगम के स्थानीय अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि पानी के टंकी बिल्डर के जमाने की है, काफी पुरानी है, इसलिए टूट रही है। इसका सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। टंकी की सीमेंट पाइप लाइन में लीकेज थी, जिसका पता नहीं चल पा रहा था, इस कारण भी पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही थी। जीएमडीए की ओर से भी कम पानी आ रहा था। पानी की आपूर्ति अब ठीक हो गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें