फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अकीदतमंदों ने की देश में अमन और तरक्की की दुआएं

विज्ञापन
शामली में कैराना रोड पर ईदगाह में ईद की नमाज के बाद ईद की बधाई देते विधायक प्रसन्न चौधरी और पू
विज्ञापन
शामली। जिले में ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर में कैराना रोड स्थित ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन की दुआएं की।
विज्ञापन

ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग कैराना रोड स्थित ईदगाह पर पहुंचना शुरू हो गए थे। मौलाना शौकीन ने सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा कराई। शांति एवं सौहार्द के बीच नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह के बाहर मेले में बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे और चाट पकौड़ी व अन्य खाद्य पदार्थों का आनंद लिया। नमाज के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।
हसनपुर लुहारी और क्षेत्र में में ईद का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी नए कपड़ों में नजर आए और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते दिखे। चौसाना ईदगाह में सुबह आठ बजे मौलवी आफताब ने नमाज अदा कराई। गढ़ी हसनपुर में साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई, जबकि जिजौला में पौने नौ बजे मौलवी अतहर हसन ने नमाज अदा कराई। झिंझाना कस्बे में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित ईदगाह में सुबह से ही अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और नमाज के दौरान पूरा परिसर भर गया। हल्की धुंध और ठंड के बीच सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह में मौलाना अकरम ने नमाज अदा कराई। नीला रोज जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे मौलाना याकूब ने, मस्जिद शाह मुबारक में सुबह नौ बजे मुफ्ती अरशद ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

बाबरी सहित आसपास के गांव रायपुर, कैड़ी, बंतीखेड़ा, बुटराड़ा और खानपुर आदि गांवों में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर आपसी प्रेम व सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

शामली में कैराना रोड पर ईदगाह में ईद की नमाज के बाद ईद की बधाई देते विधायक प्रसन्न चौधरी और पू

शामली में कैराना रोड पर ईदगाह में ईद की नमाज के बाद ईद की बधाई देते विधायक प्रसन्न चौधरी और पू

शामली में कैराना रोड पर ईदगाह में ईद की नमाज के बाद ईद की बधाई देते विधायक प्रसन्न चौधरी और पू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें