{"_id":"6a875367fc0e9626120d4c9a","slug":"kairanas-palangtod-sweets-reach-lucknow-shamli-news-c-26-1-sal1012-172296-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कैराना की पलंगतोड़ मिठाई लखनऊ पहुंची, जापानी प्रतिनिधिमंडल तलाशेगा कारोबार की संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कैराना की पलंगतोड़ मिठाई लखनऊ पहुंची, जापानी प्रतिनिधिमंडल तलाशेगा कारोबार की संभावनाएं
Fri, 21 Aug 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
शामली की पलंगतोड़ मिठाई। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना की पलंगतोड़ मिठाई शुक्रवार को लखनऊ में जापान के प्रतिनिधिमंडल के सामने मॉडल के रूप में पेश की जाएगी। पलंगतोड़ मिठाई लखनऊ भेजी जा चुकी है। जापानी प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के एक जिला-एक व्यंजन योजना के तहत शामिल उत्पादों के जरिए यूपी में कारोबार की संभावनाएं तलाशेगा।
जापान का प्रतिनिधिमंडल नोएडा और आगरा होते हुए शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह अधिकारियों की टीम के साथ प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में शामली की पलंगतोड़ मिठाई के अलावा बागपत की बालूशाही और घेवर, मेरठ की गजक, नानखताई, मुजफ्फरनगर की खांड और सहारनपुर का शहद भी मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा।
जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रितिका गुप्ता ने बताया कि जापानी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान समारोह और कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे होगी। शाम साढ़े चार बजे तक तीन सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जापानी प्रतिनिधिमंडल एक जिला-एक व्यंजन योजना के उत्पादों के बाजार के अनुरूप जापान और उत्तर प्रदेश में कारोबार एवं उद्योग की संभावनाओं को तलाशेगा। कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।