फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर में टकराई बाइक, चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर के पटेहरा कला गांव में चुनमुनिया बगीचे के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर बुधवार रात साढ़े आठ बजे सड़क पर अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मलुआ गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर दीपनगर गए थे। वापस घर लौटते समय चुनमुनिया बगीचे के पास सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। उसी में बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे उनके पुत्र पंकज (20) की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे शिवम (17) और रितेश (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को दीपनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। पंकज की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें