फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road and railing damaged due to flooding in Adwa river, large vehicles traffic stopped

Mirzapur News: अदवा नदी में बाढ़ से सड़क और रेलिंग क्षतिग्रस्त, बड़े वाहनों का आवागमन बंद

Thu, 20 Aug 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Road and railing damaged due to flooding in Adwa river, large vehicles traffic stopped
हलिया। अदवा बांध के गेट खुलने और लगातार बारिश से अदवा नदी में आई बाढ़ से हलिया-हथेड़ा मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ मप्र के सीधी-सिंगरौली समेत प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी जाने वाले प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों परेशानी हो रही है। अदवा बांध के गेट बंद कर दिए गए हैं। नदी में पानी भी कम हो रहा है, लेकिन तेज बहाव से हलिया पुराने थाने के पास नदी पर बना पुल, सड़क और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल से बड़े वाहन नहीं जा रहे हैं। यह पुलिया हलिया-हथेड़ा मार्ग का हिस्सा है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते थे। अब छोटे वाहन तीन किलोमीटर दूर भटवारी पुल से होकर जा रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों का आवागमन ठप है। पुल की रेलिंग टूटने से हादसे का डर बना हुआ है। स्कूली बच्चों, स्वास्थ्य केंद्र, बैंक और तहसील आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed