फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नई स्कॉर्पियो खरीद कर जा रहे थे मंदिर, बेकाबू होकर सब्जी की दुकान में घुसी, दो घायल

विज्ञापन
राजगढ़ दुकान में घुसी स्कार्पियो
विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़ बाजार में बुधवार सुबह नई स्कॉर्पियो सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में सब्जी की दुकान में घुस गई। हादसे में सब्जी विक्रेता बाबू मौर्य (20) और ग्राहक राजू सोनकर (20) घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी, राजगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राजू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। क्षेत्र निवासी गौरव दुबे ने नई स्कॉर्पियो खरीदी है। वह बुधवार सुबह चालक के साथ गाड़ी लेकर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में घुस गई। राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें