फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम पाह में ग्राम सभा की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी अर्जुन सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत कर भूमि को कब्जामुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अर्जुन सिंह ने बताया कि बानपुर-पाह मार्ग से लगी ग्राम सभा की बेशकीमती जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। आरोप है कि कब्जे वाली जमीन पर दो कच्चे मकान बनाकर उनमें पशु बांधे जा रहे हैं। ग्रामीण का कहना है कि कब्जे की शिकायत करने पर संबंधित लोग ग्रामीणों को धमकी देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर ग्राम सभा की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें