{"_id":"6a873f50dde86eb30a01497f","slug":"a-free-health-camp-was-organized-on-the-birth-anniversary-of-former-pm-rajiv-gandhi-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-161641-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोहल्ला रामनगर में सद्भावना नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर राजीव गांधी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
सर्वप्रथम चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. खेमचंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष दयाराम रजक सहित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देशहित में किए गए उनके कार्यों को याद किया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी, संचार, शिक्षा तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त किया। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने परीक्षण कराया। वहां मरीजों की जांच कर उचित परामर्श एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर अजय तिवारी, रामनरेश दुबे, जसपाल सिंह, पंकज हुंडेत, मोहन सिंह चंदेल, राजपाल सिंह, राकेश रजक आदि मौजूद रहे।