फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सहरिया परिवारों के बनाए गए आधार व जन्म प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। सहरिया आदिवासी परिवार को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी आजम अली एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सचिन जैन ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों से विकास खंड की सभी 30 सहारिया आदिवासी ग्राम पंचायतों में सहरिया परिवारों का सर्वे कराया। जिनमें से 460 लोग ऐसे पाए गए जो आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र से वंचित मिले। इस दौरान 160 सदस्यों के जन्म प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शेष 300 सदस्यों में से 130 सदस्यों के अभिलेख तैयार कराए गए। बताया गया कि शेष के अभिलेख तैयार कराकर सात दिनों में सहारिया आदिवासी के जन्म प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें