फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: 48 घंटे बाद भी पांच हजार घरों तक नहीं पहुंचा पानी, शाम को पूरी कराई जा सकी मरम्मत

Wed, 29 Oct 2025 10:27 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जल निगम अफसरों का कहना है कि टंकी भरने के बाद इन इलाकों में बुधवार सुबह ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी। मंगलवार को कुछ इलाकों में जल संस्थान ने टैंकर भिजवाए, लेकिन जरूरत के लिहाज से इनकी संख्या काफी कम रही।
 
Register For Event
विज्ञापन
नल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओरछा तिगैला के पास क्षतिग्रस्त मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत मंगलवार शाम तक पूरी नहीं हो सकी। इस वजह से करीब पांच हजार घरों में 48 घंटे बाद भी जलापूर्ति आरंभ नहीं हुई। जल निगम अफसरों का कहना है कि टंकी भरने के बाद इन इलाकों में बुधवार सुबह ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी। मंगलवार को कुछ इलाकों में जल संस्थान ने टैंकर भिजवाए, लेकिन जरूरत के लिहाज से इनकी संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन


जल निगम की मुख्य पाइप लाइन सोमवार को क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके चलते सिमराहा, नारायण बाग, मेडिकल क्षेत्र, करगुवां, शिवाजी नगर का आंशिक भाग समेत कई इलाके में जलापूर्ति ठप पड़ गई। सोमवार को पूरे दिन बारिश होने से इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी थी। मंगलवार को पानी बंद होने के बाद यहां मरम्मत कार्य आंरभ कराया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे के बाद मरम्मत पूरी कराई जा सकी। टेस्टिंग होने के बाद शाम छह बजे से टंकियों को भरने के लिए पाइप लाइन चालू की गई।

उधर, दो दिनों से लगातार पानी न आने से यहां रहने वाले लोग परेशान रहे। गनीमत रही कि कुछ इलाकों में जल संस्थान की पुरानी पाइप लाइन से पानी पहुंचा। वहीं, करगुवां, सिमराहा, भगवंतपुरा आदि इलाके में पानी के टैंकर भी भेजे गए। स्थानीय निवासी नरेश राजपूत, संध्या तिवारी, राजकुमार शिवहरे, शिवमोहन, आरिफ आदि का कहना है कि जिन मोहल्लों में पानी की किल्लत थी वहां टैंकर नहीं भेजे गए। अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी का कहना है कि मंगलवार को मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया। अब बुधवार सुबह से आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आज से मिलेगा भारी वाहनों को प्रवेश

पाइप लाइन मरम्मत का काम पूरा हो जाने से बुधवार से भारी वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने दो दिनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया था, लेकिन अब इसे निरस्त कर दिया गया है। सीओ ट्रैफिक रामवीर सिंह के मुताबिक पहले की तरह इस रास्ते से वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। मंगलवार को मरम्मत की वजह से अग्रसेन चौक के पास से मऊरानीपुर की तरफ आने जाने वाले बसों का आवागमन रोक दिया गया था। ललितपुर की तरफ से आने वाली बसों का आवागमन झांसी होटल चौराहे से किया गया। इस वजह से यहां भारी ट्रैफिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें