फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The ICU in Jhansi collapsed at night, causing outcry; it will remain closed until it is repaired.

Jhansi News: -झांसी में आईसीयू की रात में गिरी सीलिंग से मची चीख-पुकार, ठीक होने तक रहेगी बंद

Sat, 22 Aug 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 22 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The ICU in Jhansi collapsed at night, causing outcry; it will remain closed until it is repaired.
झांसी। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की सेंट्रल आईसीयू की सीलिंग बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात भरभराकर गिर गई। इससे मरीजों, नर्सिंग कर्मियों और तीमारदारों में चीख-पुकार व भगदड़ मच गई। गनीमत रही भर्ती पांचों मरीजों को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना पर कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा। रोगियों को अन्य वार्डों में शिफ्ट कराने के बाद मरम्मत होने तक आईसीयू को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की चौथी मंजिल पर 20 बेड की सेंट्रल आईसीयू बनी हुई है। इसमें बेहद गंभीर रोगियों को भर्ती किया जाता है। वार्ड में महिला समेत पांच रोगी भर्ती थे। जिनकी निगरानी ड्यूटी डॉक्टर, नर्सिंग कर्मी कर रहे थे और परिजन बाहर बैठे थे। रात करीब डेढ़ बजे अचानक दो सीलिंग प्लेट गिरीं, जब तक डॉक्टर व नर्सिंगकर्मी कुछ समझ पाते तब तक एक हिस्से की पूरी सीलिंग गिर गई और बिजली के तार लटक गए। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार, सीएमएस डॉ. सचिन माहुर आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता देख तत्काल भर्ती रोगियों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट कराया। इसके बाद मरम्मत होने तक के लिए आईसीयू के बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि कॉलेज में वेंटिलेटर की कमी नहीं है। अधिकांश विभागों के वार्डों में वेंटिलेटर हैं। सेंट्रल आईसीयू के वेंटिलेटरों को भी जरूरत के हिसाब से वार्डों में भेजा जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष को आदेश कर दिए हैं कि वार्ड की मरम्मत होने तक गंभीर रोगियों को वार्डों में ही वेंटिलेटर पर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेषज्ञ इंजीनियरों की मांगी मदद
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की सीलिंग लगातार गिर रही है, जिसे रोकने के लिए मंडलायुक्त से इंजीनियरों का तकनीकी सहयोग मांगा है। सूत्र बताते हैं कि डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने मंडलायुक्त को पूरे मामले से अवगत कराते हुए विशेषज्ञ इंजीनियरों का सहयोग मांगा है, ताकि लगातार सीलिंग गिरने की घटनाओं को रोका जा सके। इस पर मंडलायुक्त ने इंजीनियरों की टीम को भेजने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed