{"_id":"6a88bb0e52039643bd0d7f46","slug":"farmer-dies-after-opening-pesticide-bottle-with-mouth-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-859999-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कीटनाशक की बोतल मुंह से खोलने पर गई किसान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कीटनाशक की बोतल मुंह से खोलने पर गई किसान की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कीटनाशक की बोतल की सील दांत से खोलने की वजह से एक किसान की जान चली गई। मुंह से सील खोलने से जहर शरीर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद उससे मितली एवं चक्कर आने लगे। परिजनों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने पर भी जहर निगलने से मौत की पुष्टि हुई है। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
दतिया मध्य प्रदेश के उनाव बालाजी इलाका निवासी मानसिंह (35) खेती-किसानी करते थे। परिजनों ने बताया 16 अगस्त को मान सिंह खेत पर दवा का छिड़काव करने गए थे। हाथ से न खुलने पर कीटनाशक की बोतल की सील उन्होंने दांत से काट दी, तभी जहर मुंह में चला गया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। खेत में हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उनको लेकर तुरंत झांसी मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने शरीर में जहर का प्रभाव बताया। उपचार के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। दंपती को अभी संतान नहीं है। उनकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक शरीर में जहर के अंश मिले हैं।