फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: एटा में भयानक हादसा...ट्रक ने दो  बाइक को रौंदा, डॉक्टर सहित तीन की मौत; चौथे की हालत गंभीर

Tue, 02 Dec 2025 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में देर रात दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि  एक युवक घायल है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
Register For Event
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज मार्ग पर गांव अमृतपुर के पास सोमवार देर रात एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक होम्योपैथिक डॉक्टर भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान डॉक्टर वैभव जैन (35), अरपेंद्र कुमार (43) व संदीप कश्यप (31) के तौर पर हुई है। हादसे में एक युवक घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर निवासी गौरव कुमार ने बताया कि उनके तहेरे भाई अरपेंद्र कुमार शहर के ही मोहल्ला पुलिया गर्वी निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक वैभव जैन के साथ सोरों से परिक्रमा कर सोमवार रात घर लौट रहे थे। उनके पीछे देहात कोतवाली के गांव असरौली निवासी संदीप कश्यप अपने मौैसेरे भाई आकाश के साथ बरेली से एक अन्य बाइक पर घर लौट रहे थे। कासगंज मार्ग पर मिरहची थाना क्षेत्र में गांव अमृतपुर जाने वाले रास्ते पर पीछे से आ रहे ट्रक दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इसे सुनकर आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से दोनों बाइक सवार चारों लोगों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने अरपेंद्र कुमार, डॉ. वैभव जैन और संदीप कश्यप को मृत घोषित कर दिया। घायल आकाश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मृतकों के परिजन को सांत्वना दी। इसके अलावा घायल आकाश के बेहतर उपचार के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें