{"_id":"6a85f0f8d1c91b7d58025b3c","slug":"lost-28000-in-cyber-fraud-police-helped-recover-the-amount-etah-news-c-163-1-eta1014-155225-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: साइबर ठगी में गंवाए 28 हजार, पुलिस ने वापस कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: साइबर ठगी में गंवाए 28 हजार, पुलिस ने वापस कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। साइबर ठगी के बाद रकम गंवा चुके पीड़ित को सकीट पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने राहत दिलाई है। टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित के खाते से ट्रांसफर हुई 28035 रुपये की धनराशि को होल्ड कराया और बुधवार को पूरी रकम उसके खाते में वापस करा दी।
सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि साइबर अपराध की रोकथाम और ठगी में गई धनराशि वापस कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पीड़ित की शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्रवाई शुरू की थी। संबंधित लेनदेन की धनराशि होल्ड कराने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर 19 अगस्त को 28035 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने सकीट पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम और पुलिस का आभार जताया। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी मधु दुबे, उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर रविकांत और आरक्षी नसीम अहमद सैफी शामिल रहे।