फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला गंगा घाट पर उमड़ी कांवड़ियों की भारी भीड़, शिव भक्ति के दिखे अद्भुत रंग; तस्वीरें

Sun, 09 Aug 2026 03:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में सावन के दूसरे सोमवार से पहले कछला गंगा घाट पर दो लाख से अधिक कांवड़िये पहुंचे। रविवार को भारी भीड़ उमड़ने से पार्किंग और रेन बसेरा भर गए, जिससे पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। शेखूपुर गांव के 59 कांवड़ियों का एक जत्था रथ पर भोले की मूर्ति लेकर निकला है। यह जत्था सोमवार को जलाभिषेक करेगा।
Register For Event
विज्ञापन
कछला घाट पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कछला गंगा घाट पर कावंड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रविवार को ही दो लाख से अधिक कावंड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। सुबह के वक्त कछला घाट पर आस्था का जनसैलाब दिखाई दिया। कांवड़ियों ने स्नान-पूजन के बाद गंगाजल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। सावन माह के दूसरे सोमवार के चलते कछला घाट पर कांवड़ियों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन


कछला घाट पर पहुंचे कांवड़िये के जत्थे - फोटो : संवाद
रविवार को कछला घाट पर श्रद्धालुओं को इतनी भीड़ रही कि पार्किंग, रेन बसेरा फुल हो गए। बाइक और कार खड़ी करने को जगह नहीं रही। श्रद्धालुओं को आराम करने के लिए जगह-जगह बनाए गए रेन बसेरा भी फुल हो चुके हैं। भारी भीड़ उमड़ने की वजह से पुलिस प्रशासन और ज्यादा अलर्ट हो गया है। शाम तक और भीड़ बढ़ने की संभावना जताई गई है।

भगवान भोले की मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र - फोटो : संवाद
भगवान भोले की मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र 
रथ पर सवार भोले की मूर्ति बनी आकर्षक का केंद्र कछला बदायूं जिले के गांव से शेखूपुर गांव से 59 लोग रथ पर सजाकर भोले बाबा की मूर्ति को स्नान कर कर अपने गांव के लिए गंगाजल लेकर निकले हैं, यह लोग प्रतिवर्ष सावन के द्वितीय सोमवार को ही जलाभिषेक करते हैं, यह नियम यह लोग पिछले सातवीं बार जल लेकर गंगा घाट से जा रहे हैं जितने लोग आते हैं, सभी लोग अपना-अपना जल कैन में लेकर जाते हैं।
विज्ञापन

कछला गंगा घाट पर कांवड़िये - फोटो : संवाद
सोमवार को करेंगे जलाभिषेक 
शेखूपुर गांव निवासी कांवड़ियों का यह जत्था रविवार सुबह कछला गंगा घाट से जल लेकर निकला है। सोमवार को सुबह पहुंचकर अपने गांव में ही एक प्रसिद्ध शिव मंदिर में जल अभिषेक करेंगे। रथ ले जाने में शामिल, सत्येंद्र, अरुण, वरुण, अनु, गांधी समेत 59 कांवड़िये कछला घाट से गंगा जल लेकर निकले हैं।


कछला घाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए जाते कांवड़िये। 


कांवड़ियों के जत्थे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कछला घाट पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें