फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Relief for gas consumers: e-KYC can now be completed by August 23.

Budaun News: गैस उपभोक्ताओं को राहत, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे ई-केवाईसी

Thu, 20 Aug 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Relief for gas consumers: e-KYC can now be completed by August 23.
बदायूं। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उपभोक्ता 23 अगस्त तक ई-केवाईसी करा सकेंगे। इससे पहले कंपनियों की ओर से 15 अगस्त तक ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जनपद में लगभग डेढ़ लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी है। कंपनियों की ओर से लगातार उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे समय रहते अपना सत्यापन पूरा कर लें। उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी, सीएचसी केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन पोर्टल/एप के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है। सत्यापन के दौरान उपभोक्ता के चेहरे का फोटो और ओटीपी के जरिए प्रमाणीकरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 अगस्त तक ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी और गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसलिए सभी उपभोक्ता जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed