फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएनजी सिलेंडर में लीकेज, अफरा-तफरी

विज्ञापन
बड़ेवन कटरा मार्ग पर चलती ट्रकसे लीक हो रहा सीएनजी   स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कटरा-बड़ेवन मार्ग पर पिंडारी कोठी के निकट मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे चलती ट्रक से सीएनजी के सिलेंडर लीक होने लगे। इस दौरान राहगीर और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने लीकेज की जानकारी होते ही ट्रक रोक दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएनजी कंपनी से ट्रक लोग होकर कचहरी चौराहा स्थित पंप पर आपूर्ति करने जा रही थी। बड़ेवन से कटरा की तरफ बढ़ने के दौरान ट्रक पर लदे सीएनजी सिलेंडर लीक करने लगा। चलती ट्रक से धुएं जैसा सीएनजी उड़ने लगा। यह देख अन्य राहगीर दहल गए। आसपास मौजूद लोग भी शोर करते हुए इधर-उधर भागने लगे।
चालक ने ट्रक रोक दिया। सूचना के कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चालक की मदद से सीएनजी सप्लाई बाधित कर लीकेज पर नियंत्रण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें