{"_id":"6a88a7be61ba6ad2870a25a8","slug":"middle-aged-man-riding-a-moped-dies-after-colliding-with-a-nilgai-basti-news-c-207-1-bst1014-164786-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नीलगाय की टक्कर से मोपेड सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नीलगाय की टक्कर से मोपेड सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के मैलानी साहब वाजिद गांव के कटया पुरवे में शुक्रवार सुबह नीलगाय की टक्कर से मोपेड सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनहा थाना क्षेत्र के भौखरी निवासी हीरा (60) शुक्रवार सुबह मोपेड से शंकरपुर गांव स्थित अपनी बेटी के घर जा रहे थे। सुबह करीब 8:40 बजे वह मैलानी साहब वाजिद गांव के कटया पुरवे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आई नीलगाय ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। इससे मोपेड अनियंत्रित हो गई और हीरा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हीरा के भाई मोती पुत्र रामअचल ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।