फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Weather: आंधी-ओलावृष्टि से मौसम ने ली अजीब करवट, दिन में टी-शर्ट, रात में ओढ़ रहे कंबल

Thu, 09 Apr 2026 10:32 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में दो दिन बाद मौसम फिर बदलेगा। पूर्वानुमान है कि 10 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। 11 से 14 अप्रैल के बीच मौसम साफ होगा और तापमान फिर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
Register For Event
विज्ञापन
अलीगढ़ में बुधवार की शाम आसमान में छाए काले बादल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में आंधी और ओलावृष्टि से मौसम ने अजीब करवट ले ली। दिन में टी-शर्ट पहन रहे हैं और रात में कंबल की जरूरत पड़ रही है। बुधवार को ऐसी भी स्थिति आई कि दोपहर में 27, शाम को तापमान 20 डिग्री हो गया। हवा इतनी ठंडी रही कि 18 डिग्री तापमान महसूस होने लगा। रात दो बजे तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया। इस तरह लोगों ने अप्रैल में नवंबर जैसी ठंड एहसास की।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आठ अप्रैल को अलीगढ़ का सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा। रात में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंचा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम है। एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अहमद मुज्तबा बताते हैं कि यह सब पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसलिए बेमौसम बारिश और ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

हालांकि दो दिन बाद मौसम फिर बदलेगा। पूर्वानुमान है कि 10 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। 11 से 14 अप्रैल के बीच मौसम साफ होगा और तापमान फिर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें