फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रशांत चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
पदक विजेता प्रशांत चौधरी। - फोटो : self
विज्ञापन
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ अप्रैल से आयोजित 24वीं जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप में अलीगढ़ के प्रशांत चौधरी ने कांस्य पदक जीता है। प्रशांत ने 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन



जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि अलीगढ़ से 18 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन ही प्रशांत चौधरी, निवासी ग्राम तारापुर, गोंडा ने बेहतरीन दौड़ लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रशांत की इस उपलब्धि पर अध्यक्ष शमशाद निसार, निशात, गोंडा के ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी, क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, पंकज महलवार आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें