फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young woman sleeping on a cot died after a wall collapsed

UP: अलीगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से चारपाई पर सो रही युवती की मौत, चार माह बाद होनी थी शादी

Thu, 20 Aug 2026 03:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 20 Aug 2026 03:03 PM IST
सार
Register For Event

कीर्ति की मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है। सभी परिजन दुखी हैं। जिस बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसकी अचानक मौत से घर में मातम पसर गया।

विज्ञापन
young woman sleeping on a cot died after a wall collapsed
मृतका कीर्ति, गिरी हुई दीवार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खैर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उपाध्याय में 20 अगस्त तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर की दीवार गिरने से चारपाई पर सो रही 19 वर्षीय कीर्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई। युवती की शादी आगामी दिसंबर माह में तय थी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल था।

विज्ञापन


मृतका के पिता लेखराज सिंह ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। कीर्ति उनकी तीसरे नंबर की बेटी थी और रात में अपने कमरे में सो रही थी। कमरे में गर्मी के कारण टेबल फैन चल रहा था। लेखराज सिंह, उनकी पत्नी मीना और अन्य तीन बच्चे घर के बाहर सो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे लेखराज सिंह लघुशंका के लिए उठे। उन्होंने देखा कि कमरे की दीवार गिर गई थी और कीर्ति मलबे में दबी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों और परिजनों को बुलाया। लोगों ने मलबा हटाकर कीर्ति को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण कीर्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


परिवार गहरे सदमे में
कीर्ति की मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है। पिता लेखराज सिंह, माता मीना, भाई हिमांशु और बहन विद्या सहित सभी परिजन दुखी हैं। जिस बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसकी अचानक मौत से घर में मातम पसर गया। लेखराज सिंह ने बताया कि कीर्ति की शादी डिवाई क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी एक युवक से तय थी। दिसंबर माह में शादी होनी थी, जिससे परिवार बेहद खुश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार
हादसे ने परिवार की सारी खुशियों को मातम में बदल दिया है। परिजनों ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराने का फैसला किया है। युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद से मोहल्ला उपाध्याय में भी गमगीन माहौल है। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed