हादसे में संजय कुमार (58), वासुदेव (40), लक्ष्मण (48), आदित्य (10), आदर्श (16), सर्वेश (25), सूरज यादव (22), सुशील यादव (24), राजेश कुमार (40), साधुराम (55), अमरनाथ (50), हेमंत (40) को गंभीर चोट आई है। इनके अलावा अन्य मामूली रूप से घायल हैं। लोकबंधु अस्पताल में भर्ती आठ लोगों में से छह के पैरों में फ्रैक्चर निकला है। एसीपी ने बताया कि हादसे में घायल राजेश कुमार, साधुराम और अमरनाथ को मोहनलालगंज सीएचसी से ट्रामा टू रेफर कर दिया गया। वहीं, सरोजनीनगर सीएचसी से वासुदेव, लक्ष्मण और शकील को लोकबंधु अस्पताल रेफर किया गया है।
दुर्घटना के बाद लगा जाम: हादसे के बाद किसान पथ पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रक चालक डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बस आ गई। पुलिस का कहना है कि चालक के पकड़े जाने के बाद मामला स्पष्ट होगा।