{"_id":"6a899482a6e0e19fcb08a7c9","slug":"army-medical-centre-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1886262-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आर्मी मेडिकल सेंटर के टेक्निकल विंग में 329 रिक्रूट हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आर्मी मेडिकल सेंटर के टेक्निकल विंग में 329 रिक्रूट हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह किया गया आयोजित
लखनऊ। एएमसी सेंटर और कॉलेज के टेक्निकल ट्रेनिंग विंग में 329 रिक्रूट शामिल हुए। शनिवार को रिक्रूटों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि परेड का निरीक्षण विंग के कमांडर ब्रिगेडियर राहुल यादव ने किया। उन्होंने नए रिक्रूटों को बधाई दी और ईमानदारी, पेशेवरता एवं कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रिक्रूटों को कुशल कर्मी बनाने में ट्रेनिंग स्टाफ के समर्पित प्रयासों की सराहना की। कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिपाही एनए अभिषेक को 'बेस्ट रिक्रूट' चुना गया। कार्यवाहक उपकमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत भारद्वाज ने रिक्रूटों को शपथ दिलाई। परेड कमांडर मेजर श्रुति एस. चनावीरगौड़ा के नेतृत्व में औपचारिक ड्रिल भी हुई, जिसमें रिक्रूटों के प्रशिक्षण, अनुशासन और तालमेल को प्रदर्शित किया। समारोह में रिक्रूटों के रिश्तेदार व माता-पिता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।