फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज छिटपुट बारिश के आसार

विज्ञापन
रविवार को तेज धूप ने किया परेशान। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में आंशिक कमी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से आसमान साफ रहेगा और अभी कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। रविवार को तेज धूप के बीच बादलों की लुकाछिपी चलती रही।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इस कारण कई जगह छिटपुट बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। हल्की बारिश के चलते तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया।

रविवार को तेज धूप ने किया परेशान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें