दुबग्गा। एफसीआई और काकोरी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। शनिवार देर रात से रविवार शाम तक अलग-अलग समय में चार घंटे से अधिक बिजली गुल रही। इससे नरौना, सलेमपुर पतौरा, पिंक सिटी, आदर्श विहार, नाजिम नगर, जाहिद नगर, पाल कॉलोनी, बुद्धेश्वर बिहार, आलम विहार, सोना विहार समेत कई कॉलोनियों के लोगों को परेशानी हुई। अमेठिया सलेमपुर, बनियाखेड़ा, जमालनगर, जेहटा, मौरा, बरावन कलां, बरावन खुर्द और मलहा समेत कई गांवों में भी आपूर्ति प्रभावित रही।
बार-बार बिजली आने-जाने और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से पंखे-कूलर बंद रहे। उमस और गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन फाॅल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रहती है।
ओवरलोड से बाधित हुई आपूर्ति
दुबग्गा उपखंड के एसडीओ रामकेश ने बताया कि ओवरलोड और तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाॅल्ट तलाशा और उसे ठीक कराया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।