फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAICLAS: एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्क्रीनर और असिस्टेंट के 220 पदों पर भर्ती, 12वीं पास-ग्रेजुएट के लिए मौका

Thu, 14 May 2026 06:10 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AAICLAS Recruitment 2026: एएआईसीएलएएस ने सिक्योरिटी स्क्रीनर और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के 220 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती विभिन्न एयरपोर्ट्स पर होगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
 
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती निकाली है। दो अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। यह भर्ती फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट (FTC) के आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

कुल 220 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 220 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इनमें सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के 158 पद और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के 62 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर की जाएगी।

सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) पदों का विवरण
एयरपोर्ट पद
देहरादून 17
कोलकाता 25
पटना 37
त्रिची 28
कालीकट 17
उदयपुर 34
कुल 158
 
असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पदों का विवरण
एयरपोर्ट पद
तिरुपति 9
त्रिची 23
मदुरै 9
भुवनेश्वर 9
उदयपुर 12
कुल 62

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तारीखें

पद आवेदन शुरू अंतिम तिथि
सिक्योरिटी स्क्रीनर 18 मई 2026 8 जून 2026
असिस्टेंट (सिक्योरिटी) 11 जून 2026 2 जुलाई 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
  • असिस्टेंट (सिक्योरिटी): उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार को हिंदी, अंग्रेजी या स्थानीय भाषा पढ़ने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा

  • सिक्योरिटी स्क्रीनर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 1 मई 2026 तक 27 वर्ष होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पद के लिए अधिकतम आयु 1 जून 2026 तक 27 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

नौकरी में क्या होगा काम

सिक्योरिटी स्क्रीनर पद पर चयनित उम्मीदवारों को एयरपोर्ट और कार्गो कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा जांच और बैगेज स्क्रीनिंग से जुड़े कार्य करने होंगे।

वहीं असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को बैगेज हैंडलिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और अन्य मल्टीटास्किंग ऑपरेशनल कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

दोनों पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट आधारित ऑनलाइन इंटरैक्शन के जरिए किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को भारत में किसी भी एयरपोर्ट पर तैनात किया जा सकता है।

सिक्योरिटी स्क्रीनर का नोटिस देखें...

असिस्टेंट (सिक्योरिटी) का नोटिस देखें...
 

आवेदन शुल्क

श्रेणी सिक्योरिटी स्क्रीनर असिस्टेंट (सिक्योरिटी)
सामान्य / ओबीसी 750 रुपये 500 रुपये
एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / महिलाएं 100 रुपये 100 रुपये
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी जानकारियों की जांच जरूर करें, क्योंकि अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें