फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CMS Exam: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए तारीख घोषित, अगस्त में होगा एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 14 May 2026 04:19 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CMS Exam Date 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पूरा कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CMS Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो प्रश्नपत्र देने होंगे, जिनमें अलग-अलग मेडिकल विषय शामिल किए गए हैं।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 का प्रथम प्रश्नपत्र (कोड संख्या 1) सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस पेपर में सामान्य चिकित्सा (General Medicine) एवं बाल रोग (Pediatrics) से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा का पहला भाग होगा, जिसमें उम्मीदवारों की चिकित्सा संबंधी सामान्य जानकारी और बाल रोग विषय की समझ का परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, द्वितीय प्रश्नपत्र (कोड संख्या 2) दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। इस पेपर में शल्य चिकित्सा (Surgery), स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान (Gynecology & Obstetrics), तथा निवारक एवं सामाजिक चिकित्सा (Preventive & Social Medicine) से प्रश्न शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

विज्ञापन

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 11 मार्च 2026 को जारी किया गया था और इसी दिन से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। उम्मीदवार 11 मार्च 2026 से आवेदन कर सकते थे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की गई थी।

चयन प्रक्रिया

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाता है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में मेडिकल पदों पर नियुक्ति की जाती है। इनमें प्रमुख रूप से निम्न पद शामिल हैं।

  • भारतीय रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर
  • केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर
  • नगर निकायों और सरकारी स्वास्थ्य विभागों में मेडिकल ऑफिसर

इन पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद उम्मीदवारों को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन में स्थायी सरकारी सेवा का अवसर मिलता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें