फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केरल की संस्कृति, पर्यटन और स्टार्टअप मॉडल को करीब से समझेंगे युवा, एक हफ्ते के लिए 37 सदस्यीय दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवा अब एक हफ्ते तक केरल की संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल को करीब से जानेंगे। युवा संगम 2026 कार्यक्रम के तहत आईआईएम की ओर से सोमवार को 37 सदस्यीय दल को रवाना किया गया।
विज्ञापन


जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाले दल में 34 युवा प्रतिभागियों के अलावा दो फैकल्टी सदस्य व प्रशासनिक प्रतिनिधि शामिल हैं। दौरे के दौरान युवा केरल की संस्कृति और परंपराओं, पर्यटन व्यवस्था, शिक्षा संस्थानों, स्थानीय उद्योगों और नए कारोबार से जुड़े कामकाज को समझेंगे। प्रतिभागियों को शिक्षण संस्थानों, उद्योगों, पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक जगहों का दौरा कराया जाएगा। इसके अलावा विशेषज्ञों, उद्यमियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कराई जाएगी। कार्यक्रम का मकसद अलग-अलग राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति और जीवनशैली से जोड़ना है। प्रो. ब्रिगेडियर नीरज सोनी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देश को करीब से समझने और नए अनुभव हासिल करने का मौका देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें