{"_id":"6a8767f3bf83cc484c0490f5","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jam1024-991895-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दोमाना में 1.34 करोड़ से बनेगा पशु चिकित्सा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दोमाना में 1.34 करोड़ से बनेगा पशु चिकित्सा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक शामलाल शर्मा ने रखी आधारशिला, नाबार्ड के तहत होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। पंचायत रायपुर लोअर दोमाना-ए में पशु चिकित्सा केंद्र बनेगा। नाबार्ड के तहत इस परियोजना पर करीब 1.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वीरवार को जम्मू उत्तर के विधायक शामलाल शर्मा ने इसकी आधारशिला रखी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के कई परिवार पशुपालन और डेयरी से अपनी आय चलाते हैं। ऐसे में स्वस्थ पशुधन उनकी आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार से उसकी उत्पादकता बढ़ेगी और पशुपालकों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा। मुख्य पशुपालन अधिकारी जम्मू डॉ. जाहिद सलीम ने कहा कि पशु चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने से क्षेत्र में बेहतर उपचार, रोग प्रबंधन और पशु कल्याण सेवाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी माैजूद रहे।