फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बूंदाबांदी से भी राहत नहीं, दिल्ली में सिर्फ 2.5 डिग्री गिरा पारा; कल से नौतपा, भीषण लू को लेकर अलर्ट

Sun, 24 May 2026 05:34 AM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

देश में इन दिनों भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हैं। हालांकि, बीते दिन दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे थोड़ी सी ही राहत मिली। वहीं सोमवार से शुरू हो रहे नौतपा से पहले मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भीषण लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। पढ़ें, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम...
Register For Event
विज्ञापन
कल से नौतपा, आज भीषण लू का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के बावजूद तपती गर्मी से राहत नहीं मिली। पंजाब से उत्तर प्रदेश और राजस्थान से पूर्वी भारत तक झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। यूपी में तो सूरज आग बरसा रहा है। बांदा, प्रयागराज में अधिकतम तापमान अब भी 46 डिग्री सेल्सियस के पार है। कई जिलों में 45 डिग्री के आसपास है। वहीं, हल्की बारिश से दिल्ली में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री गिर गया। शनिवार को पारा 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक आसमान से आग बरसने और झुलसा देने वाली पछुआ हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Electricity Crisis: कहीं फुके ट्रांसफॉर्मर तो कई जिलों में गुल रही बिजली; भीषण गर्मी से ओडिशा में जनजीवन बेहाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। इन दोनों राज्यों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और झारखंड में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। इससे शनिवार सुबह तपती गर्मी से थोड़ी देर के लिए राहत मिली, पर दिन निकलने के साथ ही फिर ये राज्य प्रचंड गर्मी की चपेट में आ गए। मौसम विभाग ने बताया, यूपी व विदर्भ के कुछ इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड में तीन दिन भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में भी बूंदाबांदी और तेज हवाएं
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सुबह के समय बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं चलीं। इससे झुलसा देने वाली गर्मी से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से घटकर 29.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

विज्ञापन


46.2 डिग्री बांदा में तापमान
यूपी में तीखी धूप, गर्मी, बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। शनिवार को 46.2 डिग्री के साथ बांदा सर्वाधिक गर्म रहा। प्रयागराज भी 46 डिग्री में तपा। झांसी में पारा 44.9, वाराणसी में 44.7, हमीरपुर में 44.6 व सुल्तानपुर में 44.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। हालांकि छह दिन बाद हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी का मुस्लिम नेताओं को सीधा संदेश, बोले- मुस्लिम शब्द बोलने से न हिचके कांग्रेस

तेलंगाना में लू से 16 की मौत
उधर, भीषण लू की चपेट में आए तेलंगाना में इस सीजन में गर्मी से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिणी भागों, पूर्वोत्तर के राज्यों व उससे सटे पूर्वी भारत के तटीय इलाकों में अगले चार दिन भारी वर्षा होने की संभावना भी है। नवी मुंबई में मौसम खराब होने से इंडिगो की एक उड़ान को शिरडी भेजना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें