फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एचटेट 4-5 को, 14,238 अभ्यर्थी 24 केंद्रों पर देंगे परीक्षा, तैयारी शुरू

Mon, 29 Jun 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए सिरसा जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 4 और 5 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 14,238 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से जारी अंतिम केंद्र सूची के अनुसार 4 जुलाई को सायंकालीन सत्र में आयोजित होने वाली लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा में 3,910 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद 5 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में होने वाली लेवल-2 (टीजीटी) परीक्षा में सर्वाधिक 7,463 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

5 जुलाई को ही सायंकालीन सत्र में आयोजित लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा के लिए 2,865 अभ्यर्थी अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इस प्रकार दो दिनों में तीन सत्रों में कुल 14,238 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। सायंकालीन पाली में होने वाली परीक्षा का समय दोपहर बाद 3 से 5:30 बजे और प्रात:कालीन सत्र की परीक्षा का समय सुबह 10 से 12:30 बजे है।
परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 3 से 5 जुलाई तक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम में एक अधिकारी, दो सहायक/लिपिक तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

नेत्रहीन एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को केवल मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर की अनुमति होगी जबकि अन्य आभूषण प्रतिबंधित रहेंगे। सिख अभ्यर्थी अपनी धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीक साथ ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें