फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   roadways workers strike on 5 september

Sirsa News: 5 और 6 सितंबर को आंदोलन करेंगे रोडवेज कर्मचारी

Sun, 23 Aug 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 23 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
roadways workers strike on 5 september
सिरसा डिपो के नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड पर बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। हरियाणा रोडवेज यूनियनों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को सिरसा डिपो के नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड पर बैठक हुई। हरियाणा की समस्त रोडवेज यूनियनों के साझा मोर्चा ने दो अहम निर्णय लिए। इसमें 5 और 6 सितंबर को रोडवेज बसों का दो दिवसीय चक्का जाम करने का मुख्य निर्णय है।
प्रवक्ता ने बताया कि यूनियनों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। आगामी 26 अगस्त को सभी रोडवेज डिपो पर सांकेतिक प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगा। रोडवेज महाप्रबंधकों को इस दौरान मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार और परिवहन विभाग इन मांगों को बार-बार टाल रहा है। यूनियनों ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने हड़ताल के दौरान जनता से कर्मचारियों का साथ देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
कर्मचारी परिचालक के पद का पे ग्रेड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें लिपिकों की तरह तीन वेतन वृद्धि प्रदान करने को कहा गया है। चालक व परिचालकों के खाली पड़े पदों पर नई भर्ती की जाए। तय सीमा में प्रमोशन देने की नीति बनाने की भी मांग है। चालकों को हैवी पे ग्रेड दिया जाए। स्टैंड इंचार्ज का अलग पद सृजित करके चालकों की प्रमोशन की जाए।


अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे
2016 के भर्ती चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने की मांग है। चालक, परिचालक, उप निरीक्षक और कर्मशाला के कर्मचारियों को दो अर्जित अवकाश दिए जाएं। कर्मशाला में 2018 में भर्ती हुए कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर प्रमोशन मिले। एचकेआरएन के तहत लगे परिचालक व हेल्परों को पक्का किया जाए। निजीकरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और इलेक्ट्रिक बसों का पूर्ण सरकारीकरण करने की भी मांग है। घाटे के किलोमीटर स्कीम की बसों का ठेका रद्द करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed