फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में स्नैचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। डबवाली पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ व स्पेशल स्टाफ की टीम ने की। सहजदीप और सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से छीना गया एप्पल मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त कड़ा तथा मोटरसाइकिल बरामद की है।

उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि 26 जून को थाना शहर डबवाली में शिकायत दर्ज हुई थी। इसमें पीड़ित ने बताया कि वह अपने साथी के साथ पैदल जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रोककर मारपीट की और मोबाइल व नकदी छीनकर भाग गए। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में बरामदगी भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लड़ाई-झगड़ा, आर्म्स एक्ट और चोरी के कुल छह केस शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें