फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE EXAM 2020: परीक्षा केंद्र जाने से पहले इन अहम बातों का रखें ख्याल, जारी हो चुका है प्रवेश पत्र

Wed, 26 Aug 2020 04:24 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NEET And JEE Exam 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
JEE- NEET Exams 2020: हर साल देखा गया है कि इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए भारी संख्या में छात्र जेईई और नीट की तैयारी करते हैं। इस साल भी मिलते-जुलते आंकड़े सामने आए। बता दें कि महामारी के दौर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) सितंबर महीने आयोजित की जाएगी। यानि परीक्षार्थियों के पास ज्यादा समय नहीं है। यहां हम बताएंगे कि परीक्षा हॉल में जाने से पहले छात्रों को किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा। साथ ही उन आंकड़ों की जानकारी लेंगे जो शिक्षा मंत्री द्वारा जारी की गई है। 

शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किए गए आंकड़े-

विज्ञापन
Trending Videos

हाल ही में निशंक ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि "JEE के लिए 8.58 लाख छात्र जो कि पंजीकृत हैं, छात्रों में से 7.25 लाख उम्मीदवारों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हम छात्रों के साथ हैं। उनकी सुरक्षा पहले हो, फिर उनकी शिक्षा।"

परीक्षा हॉल में जाने से पहले अभ्यर्थियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान-
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अपने साथ पानी की बोतल लेकर जानी होगी।
  • इसके साथ ही परीक्षार्थियों के पास अपना सैनिटाइजर होना जरूरी है।
  • अपने साथ मास्क ले जाना भी अनिवार्य है।
  • जेईई और नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। चूंकि प्रवेश पत्रों के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश लेना वर्जित है इसलिए अपने साथ एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें।
ध्यान दें कि कोरोना काल में फैल रहे संक्रमण से बचने के लिए स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड में सोशल डिस्टेंसिंग के सारे नियम अंकित किए गए हैं। ये नियम निम्न प्रकार हैं-
  • सभी स्टूडेंट्स को एक दूसरे से छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी। 
  • परीक्षा केंद्र में घुसने से पहले छात्रों की, फैकल्टी मेंबर और स्टाफ की  थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • केंद्र में एंट्री तय तापमान के अनुसार दी जाएगी। बता दें कि जिन स्टूडेंट्स का तापमान 37.4C/99.4F से कम होगा, उन्हीं को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति होगी। 
  • जिनको बुखार या तापमान ज्यादा होगा, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उनके लिए एक अलग रूम का इंतजाम किया गया है, जिसमें बैठकर वे एग्जाम दे पाएंगे।
  • इसके अलावा महामारी से बचने के लिए, JEE और NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मास्क और हाथों में दस्ताने पहनना जरूरी है।
  • NEET एग्जाम के नियम के अनुसार, परीक्षा हॉल में केवल 12 परीक्षार्थी ही एक बार में परीक्षा दे पाएंगे। इनसे ज्यादा छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं है। 
  • JEE एग्जाम में एक-एक सीट छोड़कर परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

जरूरी जानकारी

विज्ञापन

जेईई मेन परीक्षा का प्रवेश पत्र पहले ही जारी चुका था। वहीं NEET के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होने वाले हैं। NTA ने JEE के एडमिट कार्ड जारी करते हुए कहा था कि करीब 99 फीसदी अभ्यर्थियों को उनका चुना परीक्षा केंद्र दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें