जेईई मेन के लिए जारी हो चुका है एडमिट कार्ड
जेईई मेन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। जबकि, नीट के लिए प्रवेश पत्र जारी होना बाकी है। एनटीए ने जेईई के प्रवेश पत्र जारी करते हुए कहा था कि करीब 99 फीसदी अभ्यर्थियों को उनका चुना परीक्षा केंद्र दिया गया है। इस साल जेईई मेन के लिए 8.58 लाख और नीट के लिए 15.97 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। ये दोनों ही परीक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए आयोजित होंगी। अभ्यर्थियों के लिए हॉल में प्रवेश द्वार और परीक्षा के बाद निकासी द्वार अलग-अलग रखा जाएगा।
NEET-JEE परीक्षा को लेकर दस अहम दिशानिर्देश
- सभी अभ्यर्थियों को मास्क और ग्लब्स पहनकर परीक्षा देनी होगी।
- हर अभ्यर्थी को सेल्फ डिक्लरेशन देना होगा कि वो कोरोना पॉजिटिव नहीं है।
- छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले साबुन से हाथ भी धोने होंगे।
- घर से पारदर्शी बोतल में पानी लाना होगा। खुद का सैनिटाइजर भी लाना होगा।
- नीट परीक्षा के दौरान हर परीक्षा हॉल में सिर्फ 12 अभ्यर्थी ही बैठेंगे।
- जेईई परीक्षा में एक-एक सीट छोड़कर अभ्यर्थियों को बिठाया जाएगा।
- परीक्षार्थियों को एक-दूसरे से छह फीट की दूरी बनानी होगी।
- अभ्यर्थियों, शिक्षकों और स्टाफ का थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान नापा जाएगा।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में नये मास्क और ग्लब्स दिए जाएंगे।
- हर परीक्षा केंद्र को परीक्षा से पहले ठीक से सैनिटाइज किया जाएगा।