फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंट करने मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी बरामद, युवकों ने कान पकड़कर यातायात नियम तोड़ने पर मांगी माफी
विज्ञापन

- जांच कार्रवाई में शामिल करके सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शराब के नशे में चलती स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए खेड़कीदौला थाने की पुलिस ने 13 जनवरी को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जिस स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंट किया था, वह गाड़ी भी आरोपियों से बरामद की गई है। युवकों ने कान पकड़कर स्कॉर्पियो गाड़ी पर स्टंट करते हुए यातायात नियम तोड़ने पर माफी भी मांगी।
युवकों की पहचान भिवानी (हरियाणा) के अलखपुरा गांव निवासी शौकीन (33), मनीष (32), लोकेश (24), सुभाष (39) व विकास (29) और हिसार (हरियाणा) के सुलखानी गांव निवासी सलीम (35) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी शौकीन दौलताबाद में बिल्डिंग मटेरियल का काम करता है और अन्य आरोपी युवक भी बिल्डिंग मटेरियल का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी लोकेश का दिल्ली के वजीरपुर में बिल्डिंग मटेरियल का काम है। वजीरपुर में युवकों ने पार्टी की थी और शौकीन की गाड़ी से दौलताबाद स्थित उसके कार्यालय पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी की छत पर स्टंट किए थे।
विज्ञापन

बगुरुग्राम के सेक्टर-85 रोड पर स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने पर खेड़कीदौला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो की छत पर स्टंट करने के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। खेड़कीदौला थाना की पुलिस इस मामले में आगामी कर रही है। सड़कों पर स्टंटबाजी करते हुए यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जा रहेगी। - अशोक कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें