{"_id":"6b05dcf88f0ca5b5b2078044","slug":"vladimir-putin-warns-ukraine-retaliation-attacks-russian-energy-facilities-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस की तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन का हमला: पुतिन बोले- जवाबी कार्रवाई तय है; यूरोप को भी दे डाली चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस की तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन का हमला: पुतिन बोले- जवाबी कार्रवाई तय है; यूरोप को भी दे डाली चेतावनी
Wed, 25 Nov 2026 12:22 AM IST
देवेश त्रिपाठी
एएनआई, मॉस्को
एएनआई, मॉस्को
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:22 AM IST
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को चेतावनी दी है कि रूसी तेल रिफाइनरियों और ऊर्जा ठिकानों पर हमलों का जवाब देना तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील के बावजूद कीव रूसी ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को चेतावनी दी है कि रूसी तेल रिफाइनरियों और ऊर्जा ढांचे पर हमलों का जवाब देना तय है। उन्होंने कहा कि रूस अपने ईंधन और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाए जाने पर जवाबी कार्रवाई करेगा। पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन के लगातार हमलों से रूस के ऊर्जा ढांचे को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंच पाएगा।
रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, पुतिन मंगलवार को ईंधन और ऊर्जा क्षेत्र की विकास रणनीति तथा पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े आयोग की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस की ओर से जवाबी कार्रवाई होना तय है और सभी को यह बात समझनी चाहिए।
ट्रंप की अपील के बावजूद हमले जारी रखने का आरोप
पुतिन ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील और सीधे अनुरोध के बावजूद यूक्रेन रूस की तेल रिफाइनरियों और प्रसंस्करण केंद्रों पर हमले जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसे ठिकानों को निशाना नहीं बनाने की सलाह दी थी, लेकिन कीव प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। पुतिन के मुताबिक, यूक्रेन के हमले लगातार जारी हैं और ऐसा लग रहा है जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति की अपील का कोई असर नहीं हुआ।
यूक्रेन के हमलों से गंभीर नुकसान नहीं होने का दावा
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन ने इस साल जून की शुरुआत में हमलों को तेज किया था। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन की ओर से सार्वजनिक रूप से 40 दिनों की योजना के तौर पर बताए गए इस अभियान से रूस के ऊर्जा ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचाने की क्षमता नहीं है।
पुतिन ने कहा कि रूस इस स्थिति को समझता है और पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि यूक्रेन की ओर से बढ़ाए गए हमलों से देश के ऊर्जा क्षेत्र को निर्णायक नुकसान नहीं होगा।
ऊर्जा निर्यात के नए बाजार तलाशेगा रूस
पुतिन ने कहा कि रूस अपने ऊर्जा उत्पादों के लिए नए बाजार तलाशता रहेगा और ऐसे अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाएगा, जिन्हें वह भरोसेमंद और जिम्मेदार मानता है। पुतिन ने बताया कि रूस ने आयात को नियंत्रित करने के लिए एक तंत्र लागू किया है। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की बिक्री से जुड़े एक्सचेंज नियमों में भी बदलाव किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि रूस ऊर्जा आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों के बावजूद अपने निर्यात बाजारों का विस्तार करेगा। घरेलू ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने पेट्रोल, विमानन ईंधन और डीजल के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, अमेरिका के साथ सहमति के अनुसार कुछ आपूर्ति को इससे छूट दी गई है।
यूरोप को भी दी चेतावनी
रूसी राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों की ओर से रूस के ऊर्जा निर्यात को सीमित करने के प्रयासों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों के गंभीर परिणाम होंगे और इसका सबसे ज्यादा असर यूरोपीय देशों पर ही पड़ेगा।
पुतिन ने कहा कि यूरोप को रूस से कम तेल और गैस मिलेगी, लेकिन उसकी परेशानियां बढ़ेंगी। उनकी ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं, जब रूस अपने ऊर्जा ढांचे पर हमलों, घरेलू ईंधन आपूर्ति की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बीच ऊर्जा निर्यात जारी रखने की रणनीति पर काम कर रहा है।