{"_id":"6b0b8fa6df62973fe602b0d4","slug":"spain-heads-into-decisive-election-on-nov-29-as-sanchez-faces-possible-conservative-shift-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन में आज आम चुनाव: पीएम सांचेज को चुनौती दे रहे दक्षिणपंथी दल; क्या पहली बार सरकार में आएगी वॉक्स पार्टी?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेन में आज आम चुनाव: पीएम सांचेज को चुनौती दे रहे दक्षिणपंथी दल; क्या पहली बार सरकार में आएगी वॉक्स पार्टी?
Sun, 29 Nov 2026 08:07 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड (स्पेन)।

Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:07 AM IST
स्पेन में आज आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज की सत्ता दांव पर है। कंजर्वेटिव पार्टी के साथ वॉक्स पार्टी भी सरकार बनाने की दौड़ में है। अगर दक्षिणपंथी दलों को बहुमत मिला, तो स्पेन की आव्रजन और रक्षा नीतियां बदल सकती हैं। क्या पहली बार सरकार में शामिल होगी वॉक्स पार्टी? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
पेड्रो सांचेज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
स्पेन में आज आम चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में 3.86 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डालने के पात्र हैं। चुनाव से तय होगा कि प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज सत्ता में बने रहेंगे या नहीं। उनके सामने कंजर्वेटिव पीपुल्स पार्टी के नेता अल्बर्टो नूनेज फेइजो चुनौती पेश कर रहे हैं। एक और बड़ा बदलाव हो सकता है। धुर दक्षिणपंथी दल वॉक्स पहली बार सरकार में शामिल हो सकता है। ऐसा फ्रांको की तानाशाही खत्म होने के बाद पहली बार होगा।
किन मुद्दों पर लड़ा जा रहा है चुनाव?
यूरो न्यूज के मुताबिक, यह चुनाव कई उथल-पुथल भरे दौर के बाद हो रहा है। देश कोरोना महामारी से गुजरा है। ऊर्जा संकट आया। महंगाई बढ़ी। प्रवासन की चुनौतियां सामने आईं। वालेंसिया में विनाशकारी बाढ़ आई। साल 2025 में बिजली गुल होने की बड़ी घटना भी हुई।
चुनाव प्रचार में आवास, आव्रजन और अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दे छाए रहे। सांचेज के करीबी लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। इन आरोपों ने भी चुनाव में अहम जगह बनाई है। सांचेज और उनकी पत्नी ने इन आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा एलान: अमेरिका में बनेगी नई चिप फैक्टरी; 21 हजार नौकरियों को मिलेगी नौकरी; क्या है पूरा मामला?
दो सप्ताह तक चुनाव प्रचार चला। इसके बाद शनिवार को उम्मीदवारों ने पारंपरिक रूप से मौन दिवस मनाया। इस दिन को चिंतन का दिन भी कहा जाता है। स्पेन के चुनाव कानून के तहत इस दिन प्रचार करना प्रतिबंधित है। चुनाव से जुड़ी सामग्री बांटने पर भी रोक रहती है।
कितने लोग डालेंगे वोट?
यूरो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 3,86,16,949 लोग वोट डालने के पात्र हैं। इनमें विदेश में रहने वाले 26 लाख से ज्यादा स्पेनिश नागरिक शामिल हैं। करीब 16 लाख लोग पहली बार मतदान करेंगे। मतदान केंद्र सुबह नौ बजे खुलेंगे। ये रात आठ बजे बंद होंगे।
स्पेन के गृह मंत्रालय ने चुनाव के दिन सुरक्षा के लिए 1,00,727 कर्मचारियों की तैनाती की है। यूरोन्यूज के मुताबिक, इस अभियान में सिविल गार्ड, राष्ट्रीय पुलिस, स्थानीय पुलिस और क्षेत्रीय सुरक्षा बल शामिल हैं।
अधिकारियों ने साइबर हमलों से बचाव के इंतजाम भी मजबूत किए हैं। गलत सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
यूरोपीय संघ पर क्या होगा चुनाव का असर?
इस चुनाव का असर सिर्फ स्पेन तक सीमित नहीं रहेगा। इसके व्यापक नतीजे यूरोपीय संघ पर भी पड़ सकते हैं।
सांचेज यूरोप के उन कुछ नेताओं में शामिल हैं, जो अब भी समाजवादी लोकतांत्रिक (सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक) विचारधारा वाली सरकार चला रहे हैं। स्पेन यूरोपीय संघ का सबसे बड़ा सदस्य देश है, जहां अभी भी मध्य-वामपंथी सरकार सत्ता में है।
डीडब्ल्यू न्यूज के मुताबिक, चुनाव से पहले हुए सर्वेक्षणों में पीपुल्स पार्टी को करीब 32 प्रतिशत समर्थन मिला था। सांचेज की सोशलिस्ट पार्टी को 31 प्रतिशत और वॉक्स को लगभग 17 प्रतिशत समर्थन मिलने का अनुमान था। इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि पीपुल्स पार्टी और वॉक्स मिलकर संसद में बहुमत हासिल कर सकते हैं।
सांचेज की हार से यूरोप की राजनीति में क्या बदलेगा?
ब्रसेल्स स्थित यूरोपीय नीति केंद्र के नीति विश्लेषक जेवियर कार्बोनेल ने डीडब्ल्यू से कहा कि मैड्रिड में सरकार बदलने से यूरोप के मध्य-वामपंथ को उसकी सबसे प्रभावी आवाजों में से एक खोनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि सांचेज कई मुद्दों पर अलग रुख अपनाने के लिए पहचाने गए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी है। फलस्तीन को एक स्वतंत्र देश का दर्जा देने का समर्थन किया है। उन्होंने आव्रजन का भी बचाव किया है। उनका कहना रहा है कि आव्रजन आर्थिक विकास में योगदान देता है। स्पेन ने मई 2024 में औपचारिक रूप से फलस्तीन को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी थी।
डीडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, सांचेज ने यूरोपीय संघ और इस्राइल के बीच हुए समझौते को निलंबित करने की भी मांग की है। इसके पीछे उन्होंने मानवाधिकारों के सम्मान को लेकर चिंता जताई है।
दक्षिणपंथी सरकार बनने पर आव्रजन नीति कितनी बदलेगी?
अगर कंजर्वेटिव सरकार बनती है, तो आव्रजन को लेकर सख्त रुख अपनाया जा सकता है। पीपुल्स पार्टी ने आव्रजन पर कड़े नियंत्रण की वकालत की है। हालांकि, उसने उन क्षेत्रों में विदेशी कामगारों के लिए रास्ते खुले रखने की बात कही है, जहां कर्मचारियों की कमी है।
वहीं, वॉक्स ने और ज्यादा लोगों को देश से बाहर भेजने की मांग की है। उसने नए आने वाले लोगों को कानूनी दर्जा देने की प्रक्रिया खत्म करने की बात कही है। पार्टी चाहती है कि सरकारी मदद से मिलने वाले आवास और सामाजिक लाभों में स्पेन के नागरिकों को प्राथमिकता मिले।