फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia natural disaster ice storm avalanche killed many mountaineer

अब रूस में आई आपदा: उत्तरी काकेशस इलाके में जानलेवा बर्फीला तूफान, 11 की मौत और कई लापता

Mon, 07 Sep 2026 04:02 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, मॉस्को
आईएएनएस, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 07 Sep 2026 04:02 PM IST
सार
Register For Event

रूस में एक बर्फीले तूफान की चपेट में आकर 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। इस साल ये ऐसा दूसरा हादसा है, जिसमें बर्फीले तूफान की चपेट में आकर पर्वतारोहियों की जान गई है। 

विज्ञापन
russia natural disaster ice storm avalanche killed many mountaineer
हिमस्खनल से पर्वतारोहियों की मौत - फोटो : इंस्टाग्राम/कराकोरम विजन

विस्तार

रूस के उत्तरी काकेशस में बर्फीले तूफान की चपेट में आए 11 लोगों की मौत हो गई है, वहीं छह लापता बताए जा रहे हैं। खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय इमरजेंसी सर्विस के हवाले से सोमवार को सिंहुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि रूस के नॉर्थ काकेशस इलाके में काबारडिनो-बाल्कारिया क्षेत्र में पर्वतारोहियों के समूह में शामिल 11 लोग बर्फीले तूफान का शिकार हुए। वहीं छह लोग घायल हुए तो छह लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पर्वतारोहियों के दल को चपेट में लिया
रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे, यह हादसा बेजेंगी गॉर्ज में हुआ, जहां 5,025 मीटर ऊंचे माउंट मिजिरगी से बर्फीला तूफान (एवलांच) नीचे की ओर बढ़ा और 33 पर्वतारोहियों के एक दल को अपनी चपेट में ले लिया। टीएएसएस न्यूज एजेंसी के अनुसार, बचाव दल और एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर को घटनास्थल पर भेजा गया और तीन बचे हुए लोगों को सुरक्षित निकालकर नालचिक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे तक, 10 पर्वतारोही खुद पहाड़ से नीचे उतर आए थे, जबकि छह अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि खोज और बचाव अभियान में 50 से ज्यादा इमरजेंसी वर्कर शामिल थे, लेकिन मुश्किल इलाके और दोबारा हिमस्खलन के जोखिम के कारण कोशिशों में रुकावट आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतारोहियों के मारे जाने की दूसरी घटना
इस साल पर्वतारोहियों के बड़ी संख्या में मारे जाने की ये दूसरी घटना है। हादसा पाकिस्तान के काराकोरम पर्वतमाला (गिलगित-बाल्टिस्तान) स्थित ब्रॉड पीक पर कैंप 2 और कैंप 3 के बीच हुआ था। 30 जुलाई को ही पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर आए बर्फीले तूफान की चपेट में एक दल आ गया था। जिसमें विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा (निम्सदाई) समेत कुल 10 पर्वतारोहियों की जान चली गई थी।


इस दल का हिस्सा पांच नेपाली पर्वतारोही थे, जिनका नेतृत्व निम्स कर रहे थे। बाकी सदस्यों में पाकिस्तान, ओमान, अमेरिका और चीन के एक-एक पर्वतारोही भी शामिल थे।इसे घातक पर्वतारोहण आपदा में से एक माना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed