Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Most Distant Quasar Discovered Early Universe Black Hole

वैज्ञानिक भी हैरान: जब शिशु अवस्था में था ब्रह्मांड, तभी बन गया 36 करोड़ सूर्यों जितना भारी ब्लैक होल; कैसे?

Tue, 24 Nov 2026 05:01 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, केप कर्निवाल।
पीटीआई, केप कर्निवाल। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2026 05:01 PM IST
सार
Register For Event

वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड बनने के महज 63 करोड़ साल बाद अस्तित्व में आए अब तक के सबसे दूरस्थ क्वासर की खोज की है। इसके केंद्र में मौजूद ब्लैक होल सूर्य से करीब 36 करोड़ गुना ज्यादा भारी है। हबल और जेम्स वेब समेत कई दूरबीनों ने इस खोज की पुष्टि की है। वैज्ञानिक अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ब्रह्मांड की शुरुआती अवस्था में ही इतना विशाल ब्लैक होल कैसे बन गया।
 

विज्ञापन
Most Distant Quasar Discovered Early Universe Black Hole
अंतरिक्ष खोज ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में अब तक का सबसे दूर स्थित क्वासर खोजा है। यह क्वासर ब्रह्मांड बनने के महज 63 करोड़ साल बाद ही अस्तित्व में आ गया था। यानी जब हमारा ब्रह्मांड अपनी शुरुआती अवस्था में था, तब एक विशाल ब्लैक होल भी बन चुका था। इस खोज ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस ब्लैक होल का वजन हमारे सूर्य से करीब 36 करोड़ गुना ज्यादा है। वैज्ञानिकों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ब्रह्मांड के इतने शुरुआती दौर में कोई ब्लैक होल इतना विशाल कैसे हो गया?
विज्ञापन


क्या होता है क्वासर और कैसे काम करता है ब्लैक होल?
क्वासर किसी आकाशगंगा का बेहद चमकदार केंद्र होता है। इसके बीच में एक विशाल ब्लैक होल होता है। ब्लैक होल अपने आसपास मौजूद गैस, धूल और दूसरे पदार्थों को अपनी ओर खींचता है। इस दौरान बहुत ज्यादा ऊर्जा और रोशनी निकलती है। इसी वजह से क्वासर बहुत चमकीले दिखाई देते हैं। वैज्ञानिकों के लिए इनका अध्ययन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इनके जरिए ब्रह्मांड के शुरुआती दौर और उस समय मौजूद विशाल ब्लैक होल के बारे में जानकारी मिलती है। इस बार मिला क्वासर करीब 13.1 अरब साल पुरानी स्थिति में दिखाई दे रहा है। उस समय ब्रह्मांड अपनी आज की उम्र का पांच फीसदी भी नहीं था।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने इस क्वासर को कैसे खोजा?
इस खोज का नेतृत्व यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला के वैज्ञानिक जूलियन वुल्फ ने किया। उनकी टीम ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के यूक्लिड टेलीस्कोप से मिले लाखों अवलोकनों का विश्लेषण किया। वर्ष 2023 में लॉन्च हुआ यह टेलीस्कोप आकाशगंगाओं का सर्वे कर रहा है। इसका मकसद डार्क मैटर और डार्क एनर्जी को समझना है। ये दोनों ब्रह्मांड के बड़े हिस्से में मौजूद हैं और इसके लगातार फैलने में भूमिका निभाते हैं। वैज्ञानिकों ने इस क्वासर का नाम आयरलैंड के अरन द्वीप समूह में मौजूद प्राचीन पत्थर के किले 'डन एंगस' के नाम पर रखा है। वुल्फ की पत्नी और बेटी आयरिश हैं। वे किले को देखने गए थे और इसकी बनावट से काफी प्रभावित हुए थे। उन्हें यह किला ऐसे स्थान की तरह लगा, जहां से आगे एक विशाल दुनिया की खोज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ब्लैक होल में ऐसा क्या है, जिसने वैज्ञानिकों को चौंका दिया?
सूर्य से 36 करोड़ गुना ज्यादा भारी: जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से पता चला कि इस क्वासर के केंद्र में मौजूद ब्लैक होल का द्रव्यमान सूर्य से करीब 36 करोड़ गुना अधिक है। ब्रह्मांड की इतनी शुरुआती उम्र में इसका इतना विशाल होना वैज्ञानिकों के लिए हैरानी की बात है।

धीमी गति से पदार्थ निगल रहा है: इस ब्लैक होल की एक और खासियत है। इसका आकार बहुत बड़ा है, लेकिन यह अपने आसपास मौजूद पदार्थ को अपेक्षाकृत धीमी गति से निगल रहा है। वैज्ञानिक इस असामान्य स्थिति को भी समझने की कोशिश कर रहे हैं।

कई दूरबीनों ने की पुष्टि: हबल और जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के साथ पृथ्वी और अंतरिक्ष में मौजूद दूसरी वेधशालाओं ने भी इस खोज की पुष्टि की है।


पुराने रिकॉर्ड से बहुत आगे: इससे पहले की दो खोजों ने वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड के इतिहास में करीब 1.5 करोड़ साल या उससे कम पीछे पहुंचाया था। इस बार करीब चार करोड़ साल पीछे की जानकारी मिली है। यह लगभग एक दशक में सबसे बड़ी उपलब्धि है।

क्या लंबे समय तक कायम रहेगा यह रिकॉर्ड?
जूलियन वुल्फ के मुताबिक, यह खोज शुरुआती ब्रह्मांड को समझने के लिए एक नई समयसीमा तय करती है। उन्होंने कहा कि बिग बैंग के करीब 63 करोड़ साल बाद ही इस ब्लैक होल का द्रव्यमान सूर्य से 36 करोड़ गुना अधिक हो चुका था। लेकिन यह इतनी जल्दी इतना विशाल कैसे बन गया, इसका जवाब अभी नहीं मिला है। वैज्ञानिकों की टीम ब्रह्मांड के शुरुआती दौर में ऐसे दूसरे क्वासर की तलाश जारी रखे हुए है। वुल्फ का कहना है कि यह रिकॉर्ड कुछ महीनों में भी टूट सकता है और संभव है कि कई साल तक कोई इसे न तोड़ पाए। इस अध्ययन के अंतिम नतीजे 'एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स' जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed