फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran's supreme leader Mojtaba Khamenei called on Muslim countries to stand together against Israel and us

यूएस-ईरान युद्ध: मोजतबा की मुस्लिम देशों से अपील- असली दुश्मन को पहचानें, आपसी मतभेद से दूसरों को फायदा

Sun, 30 Aug 2026 09:31 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, तेहरान।
पीटीआई, तेहरान। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 09:31 PM IST
सार
Register For Event

ईरान के सर्वोच्च नेता  मोजतबा खामनेई ने मुस्लिम देशों से इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को अपने असली दुश्मन को पहचानना चाहिए।

विज्ञापन
Iran's supreme leader Mojtaba Khamenei called on Muslim countries to stand together against Israel and us
मोजतबा खामनेई, ईरान के सर्वोच्च नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका-इस्राइल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामनेई ने मुस्लिम जगत, खासकर खाड़ी देशों से एकजुट होने की अपील की है। अपने संदेश में मोजतबा ने मुस्लिम देशों से असली दुश्मन को पहचानने और मिलकर उनका सामना करने का आग्रह किया। ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा कि मुस्लिम देशों के बीच मतभेद उनके दुश्मनों के हित में हैं।

विज्ञापन


पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस से जुड़े इस्लामी एकता सप्ताह के दौरान टेलीग्राम पर जारी लिखित संदेश में मोजतबा ने मुस्लिम देशों के बीच सहयोग और साझा सुरक्षा मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा, मुस्लिम देशों को आपसी मतभेदों के बजाय उन खतरों पर ध्यान देना चाहिए, जिनका सामना सभी को मिलकर करना है। अगर खाड़ी क्षेत्र की सरकारें और जनता इस्लाम के झंडे के नीचे एकजुट होतीं, तो क्या उनके इलाके और हितों को खतरा होता। 
विज्ञापन


'असली दुश्मन को पहचानें, उसकी योजना समझें'
उन्होंने कहा कि मेरी बार-बार और जोरदार सलाह है कि मुस्लिम देशों, खासकर पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों के शासक अपने असली दुश्मन को पहचानें, उसकी योजना समझें और उसका मुकाबला करें। मोजतबा का यह संदेश ऐसे समय आया है, जब खाड़ी देश ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अपनी सुरक्षा और आर्थिक हितों को लेकर चिंतित हैं। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से खाड़ी के अरब राजशाही देश ईरान की क्रांतिकारी विचारधारा और क्षेत्रीय प्रभाव को अपने शासन के लिए खतरा मानते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेश में गाजा का जिक्र
ईरान के सर्वोच्च नेता ने फलस्तीन के गाजा का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल किया कि अगर मुस्लिम देश एकजुट रहते तो क्या फलस्तीनियों को इतनी बेबसी का सामना करना पड़ता। जो भी व्यक्ति या सरकार जानबूझकर या अनजाने में मुस्लिम देशों के बीच फूट पैदा करता है, वह आखिरकार उनके दुश्मनों की मदद करता है। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने और मुस्लिम देशों की साझा रक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed